लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम उपचुनावः पांच सीट पर चुनाव, चार वार्ड में जीती AAP, एक कांग्रेस के खाते में, भाजपा का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2021 19:06 IST

Delhi MCD election 2021 results: चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का हाल बहुत बुरा रहा। पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।

Delhi MCD byelection 2021 results: दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बाजी मार ली है। आप ने 4 सीट पर कब्जा कर लिया है। 

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में आप ने चार और कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। भाजपा का हाल बहुत बुरा रहा। पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। आप ने शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में जीत दर्ज की। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

वार्ड                           पार्टी

शालीमार बाग नॉर्थः     आम आदमी पार्टी (आप)

कल्याणपुरीः                आम आदमी पार्टी (आप)

त्रिलोकपुरीः                   आम आदमी पार्टी (आप)

रोहिणी-सीः                      आम आदमी पार्टी (आप)

चौहान बांगरः           कांग्रेस

28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे

नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने आप के उम्मीदवार मोहम्मद इरशाद खान को 10,642 मतों से हराया। कल्याणपुरी, रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी और शालीमार बाग नॉर्थ से आप उम्मीदवार जीते हैं।

नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे, जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे। AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार कल्याणपुरी वार्ड से 7,259 वोटों से जीते हैं। 

निगम उपचुनाव में ‘आप’ की जीत लोगों में शहर की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार शामिल है। शहर के पांच वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों में आप ने चार जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

डीडीयू मार्ग पर आप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, '' अगले साल नगर निगम चुनाव में किस तरह के नतीजों की उम्मीद की जा सकती है, यह नतीजे उसके संकेत हैं। हम इसका इंतजार कर रहे हैं और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाएंगे।'' उपचुनाव में खाता खोलने में भी नाकाम रही भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' भाजपा का एक भी सीट नहीं जीतना दिखाता है कि लोगों ने उसके द्वारा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार एवं चोरी को खारिज किया है।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर 2017 में भाजपा पुन: काबिज हुई थी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि लोग भाजपा से परेशान हो चुके हैं और अगले साल दिल्ली एमसीडी के चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की राजनीति और काम को मौका देंगे। दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर 2017 में भाजपा पुन: काबिज हुई थी और आप दूसरे स्थान पर रही थी।

कल्याणपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7,043 मतों से जीत दर्ज की। त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 मतों से हराया। शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड से आप की सुनीता मिश्रा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सुरभि जाजू को 2,705 मतों से हराया, यह सीट पहले भाजपा के पास थी। रोहिणी सी से आप के राम चंदर ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश गोयल को 2,985 मतों से हराया।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई दी

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार किया था।चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है , जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई दी है। एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता सीएम अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।

इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीज सरकारी दिशानिर्देशानुसार मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकते हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीअरविंद केजरीवालजेपी नड्डाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा