Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, पार्टी का नहीं खुला खाता

By भाषा | Published: February 11, 2020 09:01 PM2020-02-11T21:01:10+5:302020-02-11T21:01:10+5:30

सुभाष चोपड़ा के अनुसार उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आलाकमान को मेरे इस्तीफे पर निर्णय लेना है।’’

Delhi Elections: Delhi Congress President Subhash Chopra resigns after taking moral responsibility for defeat, party's account not open | Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, पार्टी का नहीं खुला खाता

पिछले साल अक्टूबर में डीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Highlightsसुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।72 वर्षीय चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

चोपड़ा के अनुसार उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आलाकमान को मेरे इस्तीफे पर निर्णय लेना है।’’

उन्हें पिछले साल अक्टूबर में डीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 72 वर्षीय चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। उन्होंने जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। 

Web Title: Delhi Elections: Delhi Congress President Subhash Chopra resigns after taking moral responsibility for defeat, party's account not open

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे