लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर बुलाई गई अमित शाह की बैठक में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: June 15, 2020 03:10 IST

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कांग्रेस सकारात्मक सुझाव दे रही है और अमित शाह के साथ बैठक में भी वह ऐसा ही करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि अमित शाह के साथ बैठक में मैं अपने सुझाव अमित शाह के समक्ष रखूंगा।दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41,000 के पार चला गया।

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि शहर में कोविड-19 के हालात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह हिस्सा लेंगे और उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे ताकि वह उन्हें बैठक में रख सकें।

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कांग्रेस सकारात्मक सुझाव दे रही है और शाह के साथ बैठक में भी वह ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा, '' मुझे गृह मंत्रालय से बैठक की सूचना मिली है। मैं बैठक में भाग लूंगा और लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं, जिन्हें मैं देश के गृह मंत्री के समक्ष रखूंगा।''  

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 2000 से अधिक मामले आए सामने-

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41,000 के पार चला गया। वहीं, राजधानी में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,327 तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन रविवार को 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इसके पहले बीते 12 जून को सर्वाधिक 2,137 नए मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कोरोना वायरस के चलते मृतक संख्या बढ़कर 1,327 तक पहुंच गई और संक्रमण के कुल मामले 41,182 तक पहुंच गए।

दिल्ली में कोरोना संक्रमित 24,032 मरीजों का इलाज चल रहा है। घरों में पृथक रह रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 20,793 है। बुलेटिन में बताया गया कि 695 मरीज आईसीयू में हैं और 182 वेंटीलेटर पर हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा