लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली है दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद, सोनिया से मिले लवली और वालिया

By भाषा | Updated: August 30, 2019 20:51 IST

नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी सूत्रों का कहना है कि लवली और वालिया से सोनिया ने नए अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श किया।सूत्रों का यह भी कहना है कि सोनिया आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उनकी राय ले सकती हैं।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अरविंदर सिंह लवली और अशोक वालिया ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लवली और वालिया से सोनिया ने नए अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श किया और उनकी राय जानी। सूत्रों का यह भी कहना है कि सोनिया आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उनकी राय ले सकती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है। नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेससोनिया गाँधीशीला दीक्षितअजय माकनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा