लाइव न्यूज़ :

मजीठिया के बाद अब सीएम केजरीवाल ने नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल से मांगी माफी

By स्वाति सिंह | Updated: March 19, 2018 15:28 IST

इससे पहले केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी। आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार केजरीवाल ने लिखित रूप में माफी मांगी है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्च: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब केंदीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगी है। सीएम केजरीवाल ने गडकरी को लैटर लिखा ' मुझे आपसे निजी तौर पर कोई शिकायत नहीं है, मुझे अफसोस है... आइए हम इस घटना को पीछे छोड़ दें और अदालत की कार्यवाही को बंद करते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है।माफी पर माफी माँगते अरविंद केजरीवाल, ज्यादा घिसने से मुलम्मा छूट जाता है

इसके बाद ही नितिन गडकरी के कोर्ट में चल रहे मानहानि केस पर अर्जी लगा दी है। गडकरी और केजरीवाल ने पटियाला हाउस कोर्ट में केस को वापस लेने की अर्जी लगाई है।इससे पहले केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी। आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार केजरीवाल ने लिखित रूप में माफी मांगी है। अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया, जो उन्होंने केजरीवाल के द्वारा भेजी गई बताई। पेश की गई ये चिट्ठी आप पार्टी के लेटर हेड की है जो अरविंद केजरीवाल की और से लिखी गई थी। अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों,मजीठिया और उनके परिवार पर लगाए गए ड्रग्स तस्करी के तमाम आरोप लगाए थे जिस पर माफी मांगी।

मजीठिया से माफी मांग CM केजरीवाल 'घर' में ही ठान बैठे रार, AAP के संजय सिंह ने भी किया किनारा

बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि अगर उनकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनितिन गडकरीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील