लाइव न्यूज़ :

माकपा विपक्षी दलों के साथ मिलकर CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी

By IANS | Updated: January 23, 2018 21:57 IST

माकपा अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।

Open in App

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि वह देश के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों द्वारा मिश्रा पर मामलों के आवंटन में मनमानी करने की शिकायत के बाद सामने आया है।

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने संवाददाताओं को बताया, "इन हालात में कोई दूसरा उपाय नहीं है, लेकिन अगर कुछ गलत हो रहा है तो संस्थान (सर्वोच्च न्यायालय) को सही करने की जरूरत है। यह प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाकर किया जा सकता है।"उन्होंने कहा कि 29 जनवरी से शुरू हो रहे आगामी बजट सत्र में प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की संभावनाओं पर अन्य विपक्षी दलों के साथ मामले पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम आगे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि जिस वक्त 29 जनवरी को संसद बैठेगी, मामला स्पष्ट हो जाएगा। हम महाभियोग प्रस्ताव लाने की ओर अग्रसर होंगे। यह समय विधायिका का कार्यपालिका के साथ मिलकर अपनी भूमिका निभाने का है।"12 जनवरी को चार न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासन पर सही ढंग से कार्य नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने न्यायमूर्ति मिश्रा पर मामलों का आवंटन मनमाने तरीके से करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा की केंद्रीय समिति ने कहा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं

भारतमाकपा ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 100% एफडीआई से दुकानदार हो जाएंगे बर्बाद

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा