लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: औरैया हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, कहा- 'क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है'

By भाषा | Updated: May 16, 2020 12:30 IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार सुबह हुए हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार पिछले कुछ दिनों के हादसे देखने के बावजूद इन सबसे अनजान बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने औरैया हादसे पर जताया दुख, सरकार पर लगाए गंभीर आरोपप्रियंका ने कहा- आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत पर शनिवार को दुख प्रकट करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है।

पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, 'औरैया की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि आख़िर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?' 

उन्होंने आरोप लगाया, 'या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या वह सबकुछ देखकर अनजान बनी हुई है। क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है?'

गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई जब सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा, 'हादसा दुखद है और मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है। उन्होंने बताया कि मथुरा और आगरा में जहां से वो होकर आए थे, वहां के एसएसपी, एएसपी और आगरा के एडी जोन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।' 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा