लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल का आरोप, प्रदेश में न बढ़ें कोरोना मरीज इसलिए करवाई जाएगी टेस्टिंग की संख्या कम, यह है मोदी का झूठा गुजरात मॉडल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2020 13:09 IST

हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया था कि गुजरात सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पताल के दरवाजे खोलें हैं, लेकिन निजी अस्पताल वाले मनमानी से फीस ( एक दिन के 50 हज़ार ) मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पटेल ने कहा कि संक्रमित मामलों की ज्यादा संख्या न बढ़े इसके लिए टेस्टिंग कम कर दी गई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह है मोदी का झूठा गुजरात मॉडल।

अहमदाबादः कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए 3 मई तक देश को लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी इस घातक वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात में भी लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और विपक्ष आरोप लगा रहा है कि संक्रमित मामलों की ज्यादा संख्या न बढ़े इसके लिए टेस्टिंग कम कर दी गई जाएगी। 

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा, 'यह है मोदी का झूठा गुजरात मॉडल..! गुजरात कोरोना मरीजों की संख्या में देश में पहले स्थान पर ना पहुंचे इसी वजह से गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि टेस्टिंग की संख्या कम कर दी जाएगी। बस इसी तरह झूठ और फरेब दिखाकर मेरे भारत को भाजपा ने ठगा हैं।'

इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि गुजरात सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पताल के दरवाजे खोलें हैं, लेकिन निजी अस्पताल वाले मनमानी से फीस ( एक दिन के 50 हज़ार ) मांग रहे हैं। गुजरात सरकार अपनी जिम्मदारियों से भाग रही हैं एवं कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक भी योजना नहीं हैं। गुजरात मॉडल का पर्दाफाश है।

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि गुजरात सरकार की स्वास्थ्य सुविधा शून्य हैं। कोरोना मरीज का क्लस्टर, क्वारंटाइन, हेल्थ चेकप सिर्फ कागज पर हैं। कोरोना मरीज अस्पताल से नहीं बल्कि मेडिकल स्टोर के आधार पर हैं। दो हजार मरीज के लिए भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं हैं, भगवान ना करे लेकिन यह आंकड़ा बढ़ा तो क्या होगा?  बता दें, गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,407 हो गई थी। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया था कि अहमदाबाद में सर्वाधिक 128 मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया था कि सूरत में 68, वडोदरा और महीसागर में नौ-नौ, अरावली में पांच, छोटा उदयपुर में चार, आणंद तथा बोटाद में दो-दो और राजकोट तथा बनासकांठा में एक-एक मामला सामने आया है। 35 रोगियों को छुट्टी दी गई। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 179 हो गई है। 

देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई। उसने बताया कि देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहार्दिक पटेलगुजरातविजय रुपानीकांग्रेसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा