लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, हर हफ्ते देंगे एक घंटे का समय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 12:23 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर हफ्ते पार्टी नेताओं से दो बार मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (सात फरवरी) को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिसंबर 2017 में अपनी माँ सोनिया गाँधी की जगह पार्टी अध्यक्ष बनने वाले राहुल गांधी अब से हर हफ्ते एक घंटा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से नई दिल्ली के 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी हर हफ्ते करीब 30-50 कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से हर हफ्ते दो बार मुलाकात करेंगे। 

पार्टी महासचिव रहने के दौरान राहुल गांधी सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास 10 जनपथ रोड पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते थे। 47 वर्षीय राहुल गांधी पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले कई दिग्गज नेताओं तक राहुल गांधी पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

असम में बीजेपी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेसी नेता हेमंत बिस्वा सर्मा ने भी राहुल गांधी पर ऐसा ही आरोप लगाया था। सर्मा ने कहा था कि जब वो राहुल गांधी से मिलने गये थे तो वो उनकी बात पर ध्यान देने के बजाए अपने कुत्ते से खेल रहे थे। 

इससे पहले उत्तराखंड के कई कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी छोड़ने के बाद आरोप लगाया था कि  राहुल गांधी ने कई महीनों तक समय माँगने के बाद भी मुलाकात का वक्त नहीं दिया था।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेससोनिया गाँधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप