लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में साधुओं की हत्या के बाद कांग्रेस ने उठाई सीएम योगी के इस्तीफे की मांग, पीएल पुनिया ने ट्वीट कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 28, 2020 15:38 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या को बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं और तत्काल प्रभाव से जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीएम अशोक गललौत ने भी बुलंदरशहर में साधुओं की हत्या की निंदा की है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बुलंदरशहर में दो साधुओं की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र स्थित एक शिवमंदिर में मंगलवार (28 अप्रैल) तड़के दो साधुओं की हत्या कर दी गई। घटना के बाद ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग को लेकर हैशटैग चलाया जा रहा है। सीएम योगी की इस्तीफे की मांग कांग्रेस ने भी की है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया ने ट्वीट कर लिखा है, ''राज्य में सख्त लाॉकडाउन के बावदूद भी उत्तर प्रदेश में अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही राज्य में सौ लोगों की हत्या हो गई। उत्तर प्रदेश में एटा में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या हुई। ये कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता है। योगी हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल रहे हैं। इस्तीफा देना चाहिए और जाना चाहिए।''  

प्रियंका गांधी ने भी बुलंदरशहर में साधुओं की हत्या पर किया ट्वीट 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में दो साधुओं की हत्या को लेकर मंगलवार को कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाए। कांग्रेस की उत्तर प्रद्रेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘ बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ। आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

राजस्थान के सीएम अशोक गललौत ने भी बुलंदरशहर में साधुओं की हत्या की निंदा की है। आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

जानिए बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या केस के बारे में

बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र स्थित एक शिवमंदिर में मंगलवार (28 अप्रैल) तड़के दो साधुओं की हत्या कर दी गई।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूप शहर थाना क्षेत्र स्थित फगौना गांव में एक शिव मंदिर में जगदीश (50) और शेर सिंह (52) नामक साधुओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गांव का ही रहने वाला मुरारी नामक युवक अक्सर मंदिर आता था। वह नशे का आदी था और करीब दो दिन पहले उसने इन साधुओं का चिमटा चुरा लिया था। मंगलवार तड़के इसी बात को लेकर उनका मुरारी के साथ झगड़ा हुआ था। 

सिंह ने बताया कि मुरारी ने दोनों साधुओं की डंडे और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में स्थिति सामान्य है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

टॅग्स :पीएल पुनियायोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीबुलंदशहरउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा