लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मांगी जांच

By शीलेष शर्मा | Updated: March 11, 2021 19:03 IST

बस निर्माता कंपनी स्कैनिया ने भारत में सात राज्यों में ठेके के लिए रिश्वत दी थी। यह बात सामने आने के बाद सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और बीजेपी सरकार एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं।इस बार मामला बड़े पैमाने पर रिश्वत का है। बीजेपी के एक मंत्री पर यह आरोप लगा है जिसके बाद कांग्रेस लगातार सवाल कर रही है।

बसों का अनुबंध देने के लिए मोदी सरकार और राज्य सरकारों को बड़े पैमाने पर रिश्वत दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।  कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ दस्तावेज़  ज़ारी किया जो इस घोटाले का पर्दाफाश करते हुए यह साबित करने की कोशिश थी कि स्कैनिया बस घोटाले पर बड़े पैमाने पर ठेका देने के लिए रिश्वत दी गयी , जिसका खुलासा स्कैंडीवीएन की रिपोर्ट के बाद साबित होने का दावा किया गया है   

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेते ने दस्तावेज़ी सबूत पेश करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से पूछा , "न खाऊंगा  न खाने दूंगा" का आपका नारा कहाँ है।  इस घोटाले पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार खामोश क्यों है। कांग्रेस ने इसे एक बड़ा घोटाला बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और खुलासा करने की भी मांग की।  

पार्टी ने नितिन गडकरी , वसुंधरा राजे , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रविशंकर प्रसाद, अनंत गीते सहित दूसरे उन नेताओं के वह चित्र जारी किये हैं जिन में स्कावंडिआ के अधिकारियों के साथ बसों के अनुबंध को लेकर चर्चा  करने के संकेत मिलते हैं।  

इन चित्रों में उन बसों की भी तसवीरें हैं जिनके लिए अनुबंध किया जाना था। हालाँकि पार्टी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि  बसों के इस अनुबंध में कितनी बड़ी रकम का घोटाला किया गया और किस किस मुख्यमंत्री को कितनी कितनी रकम घूस के तौर पर दी गयी।  

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा