लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से गुस्साए हार्दिक पटेल, कहा- 'जनता को ऐसे नेताओं को चप्पलों से पीटना चाहिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 10:50 IST

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के एक हफ्ते के भीतर तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है। जिसमें बृजेश मेरजा, अक्षय पटेल और जीतू चौधरी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने गुजरात में अपने कुछ विधायकों के इस्तीफा देने को लेकर कहा- खरीद-फरोख्त का वायरस सत्तारूढ़ दल के डीएनए में।हार्दिक पटेल ने कहा- भाजपा खुद के फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

सूरत: गुजरात में कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे पर पार्टी नेता हार्दिक पटेल ने आज (7 जून) को कहा, ''मैं मानता हूं कि जो लोग जनता के साथ द्रोह करके, पैसों के लालच में, साम, दाम दंड भेद की वजह से गए हैं, ऐसे लोगों को जनता को चप्पलों से पीटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को धोखा देने वालों की सरेआम चप्पलों से पिटाई होनी चाहिए।'' हार्दिक पटेल पहले मार्च में भी पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं को चप्पल से पीटने की बात कह चुके हैं। हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह पार्टी हमेशा से ही पैसों का खेल खेलती है और सिर्फ अपना फायदा देखती है।

अपने एक ट्वीट में हार्दिक पटेल ने कहा, राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा पैसों के जोर पर कांग्रेस के विधायक को खरीद रही है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। कांग्रेस जनता के हित में कार्य करती है लेकिन भाजपा खुद के फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। हार्दिक पटेल ने यह बात राजकोट में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। 

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने 5 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एक सप्ताह में कांग्रेस के तीसरे विधायक ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले पार्टी के दो विधायकों अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने 3 जून शाम को इस्तीफा दे दिया था। 

कांग्रेस ने कहा-  खरीद-फरोख्त बीजेपी के डीएनए में 

कांग्रेस ने गुजरात में अपने कुछ विधायकों के इस्तीफा देने को लेकर 5 जून को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया था कि खरीद-फरोख्त का वायरस सत्तारूढ़ दल के डीएनए में है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यह कटाक्ष भी किया कि देश आत्मनिर्भर नहीं बना, लेकिन भाजपा आत्मनिर्भर बन चुकी है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर गुजरात में विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए संवाददाताओं से कहा, यह (खरीद-फरोख्त) एक वायरस है, जो भाजपा के डीएनए में है। वह इस वायरस को फैला रही है। सिब्बल ने कहा, जनता पहचान रही है कि हमें तो सड़कों पर चला रहे हैं और खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसगुजरातराज्यसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया