गुजरात के सीएम रूपाणी का ऐलान, यूपी की तर्ज पर गुजरात में भी लाएंगे ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून

By अनुराग आनंद | Published: February 15, 2021 07:37 AM2021-02-15T07:37:39+5:302021-02-15T07:40:22+5:30

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया।

CM Rupani spoke of making a law against 'love jihad' in Gujarat like UP | गुजरात के सीएम रूपाणी का ऐलान, यूपी की तर्ज पर गुजरात में भी लाएंगे ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी (फाइल फोटो)

Highlightsमुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में कानून लाने जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ऐसा कानून लाया जा चुका है।  

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून जल्द लाएगी। वड़ोदरा में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय उन्होंने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में कानून लाने जा रहे हैं... आने वाले दिनों में भाजपा सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाएगी।’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ऐसा कानून लाया जा चुका है।  

आगामी निकाय चुनाव के लिए रैली को संबोधित करते समय विजय रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली-

रूपाणी के स्वास्थ्य को लेकर देर रात तक अस्पताल की ओर से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

वक्तव्य के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। यह रूपाणी की वड़ोदरा में दिन के दौरान तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ विजय शाह ने कहा, ‘‘रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए और मैंने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वह ठीक थे और मंच से कार तक चलकर गए।’’

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: CM Rupani spoke of making a law against 'love jihad' in Gujarat like UP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे