लाइव न्यूज़ :

Chitrakot By Election Result 2019: कांग्रेस के बेंजाम ने बीजेपी के लच्छुराम को करीब 18 हजार वोटों से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:15 IST

chhattisgarh By Election Result 2019 Updates : चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस के राजमन बेंजाम को 62 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इस महीने की 21 तारीख को मतदान हुआ था। लगभग 78.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप को 17862 मतों से पराजित किया है। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चित्रकोट विधानसभा सीट में आज दोपहर बाद 17 चक्रों की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस के बेंजाम ने भाजपा के कश्यप को 17,862 मतों से पराजित किया है। इस उप चुनाव में बेंजाम को 62,097 मत तथा कश्यप को 44,235 मत प्राप्त हुए हैं।

चित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इस महीने की 21 तारीख को मतदान हुआ था। लगभग 78.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक दीपक बैज को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई जिसकी वजह से यहां उपचुनाव कराया गया। चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मध्य है। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने बस्तर जिले के पार्टी जिला अध्यक्ष तथा नए चेहरे राजमन बेंजाम पर भरोसा जताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 90 सीटों में से 68 सीटों पर कांग्रेस ने तथा 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर तथा बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसअसेंबली इलेक्शन 2019उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा