लाइव न्यूज़ :

सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक से टीपू सुल्तान और हैदर अली को हटाया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: July 28, 2020 19:30 IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कक्षा छठी और दसवीं की किताबों में टीपू सुल्तान पर अध्यायों को बरकरार रखा गया है। कर्नाटक पाठ्यपुस्तक सोसाइटी (केटीबीएस) की वेबसाइट पर संशोधित पाठ्यक्रम को अपलोड किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी के कारण 2020-21 के पाठ्यक्रम को घटाने के कर्नाटक सरकार के निर्णय के बाद यह कदम उठाया गया। पाठ्यपुस्तक से हैदर अली और टीपू सुलतान, मैसूर के ऐतिहासिक स्थलों और आयुक्त प्रशासन के बारे में अध्याय पांच को हटा दिया गया है। लोक निर्देश विभाग ने महामारी के मद्देनजर 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम को घटाने का फैसला किया है।

बेंगलुरुः मैसूर के 18 वीं सदी के विवादास्पद शासक टीपू सुल्तान और उसके पिता हैदर अली पर आधारित अध्याय को कक्षा सातवीं के समाज विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से हटा दिया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020-21 के पाठ्यक्रम को घटाने के कर्नाटक सरकार के निर्णय के बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कक्षा छठी और दसवीं की किताबों में टीपू सुल्तान पर अध्यायों को बरकरार रखा गया है। कर्नाटक पाठ्यपुस्तक सोसाइटी (केटीबीएस) की वेबसाइट पर संशोधित पाठ्यक्रम को अपलोड किया गया है।

इससे पता चला है कि कक्षा सातवीं के समाज विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से हैदर अली और टीपू सुलतान, मैसूर के ऐतिहासिक स्थलों और आयुक्त प्रशासन के बारे में अध्याय पांच को हटा दिया गया है । लोक निर्देश विभाग ने महामारी के मद्देनजर 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम को घटाने का फैसला किया है।

अध्याय को हटाने से जुड़े एक सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि यह ध्यान देना चाहिए कि छात्र कक्षा छठी और दसवीं में भी टीपू के बारे में पढ़ाई करते हैं। कुछ महीने पहले पाठ्यपुस्तक में टीपू सुल्तान के गुणगान वाले एक अध्याय को हटाने के लिए भाजपा के कुछ नेताओं की मांग के बाद इस पर गौर करने के लिए सरकार ने विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया था।

हालांकि कमेटी ने कहा था कि स्कूली पाठ्यक्रम में शासक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। घटनाक्रम पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक एजेंडा को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास को आप बदल नहीं सकते। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी और इस पर गौर करने के लिए एक कमेटी बनाएगी।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा