मध्य प्रदेश में 28 सीट पर उपचुनावः सिंधिया बोले- प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी भाजपा को जीतने में दिक्कत नहीं

By भाषा | Published: September 26, 2020 10:42 AM2020-09-26T10:42:57+5:302020-09-26T10:42:57+5:30

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में अशोकनगर जिले के राजपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये मेरा मध्य प्रदेश एवं मेरा ग्वालियर-चंबल संभाग सबका स्वागत करता है। (इस उपचुनाव में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से भी भाजपा को) कोई कठिनाई नहीं होगी।’’

By-election 28 seats Madhya Pradesh Scindia Priyanka Gandhi campaigning BJP no problem in winning | मध्य प्रदेश में 28 सीट पर उपचुनावः सिंधिया बोले- प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी भाजपा को जीतने में दिक्कत नहीं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। (file photo)

Highlightsग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करतीं हैं, तो भी भाजपा को उपचुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी।ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सिंधिया का गढ़ कहलाता है और प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 16 सीटें इसी इलाके में आती हैं।उपचुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा और आगे आने वाले वर्षों में हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

अशोकनगरः भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने वाले आगामी उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करतीं हैं, तो भी भाजपा को उपचुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में अशोकनगर जिले के राजपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये मेरा मध्य प्रदेश एवं मेरा ग्वालियर-चंबल संभाग सबका स्वागत करता है। (इस उपचुनाव में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से भी भाजपा को) कोई कठिनाई नहीं होगी।’’

उनसे मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी उपचुनाव में, विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव प्रचार करने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया था। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सिंधिया का गढ़ कहलाता है और प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 16 सीटें इसी इलाके में आती हैं।

राज्यसभा सदस्य सिंधिया ने दावा किया कि इन सभी 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा और आगे आने वाले वर्षों में हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार ने भ्रष्टाचार कर प्रदेश को तबाह कर दिया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। 

Web Title: By-election 28 seats Madhya Pradesh Scindia Priyanka Gandhi campaigning BJP no problem in winning

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे