लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव टोंटी लेकर पहुँचे मीडिया के सामने, वायरल फोटो पर दी ये सफाई

By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2018 15:06 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सरकारी आवास बिलकुल वैसा ही छोड़ा है जैसे हमे मिला था।

Open in App

लखनऊ, 13 जून: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव बुधवार को आवंटित सरकारी बंगले में तोड़-फोड़ के आरोपों पर सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा 'हमने सरकारी आवास बिलकुल वैसा ही छोड़ा है जैसे हमे मिला था। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें केवल बदनाम कर रहे हैं।   

उन्होंने आगे कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वो घर सीएम के तौर पर मुझे मिलने वाला था।  तभी मैंने अपनी पसंद से इसे बनवाया था। फिर उन्होंने टोटी दिखाते हुए कहा 'आज मैं टोटी यहां लेकर आया हूं, अब सरकार गिनती बता दे तो मैं पूरी टोटी दे दूंगा।  उन्होंने आगे बताया कि उस बंगले के एक कोने में थोड़ा सा लड़की बना हिस्सा टूटा हुआ था। उसी एक चीज की फोटो लेकर ये कहा जा रहा है कि घर की तोड़फोड़ की गई है।  अखिलेश यादव ने कहा 'लोग प्यार में अंधे होंगे पर जलन और नफरत में अंधे होते हैं ये मैंने देखा है।  

बता दें कि समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार  (2 जून )कोसरकारी आवास खाली किया था। अखिलेश यादव के आवंटित सरकारी बंगले से जाने के बाद जब जांच पड़ताल के लिए टीम बंगले पर पहुंची तो उसकी अवस्था देख कर सभी अधिकारी अवाक रह गए। जिसके बाद से बंगले की तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगो ने अखिलेश यादव की आलोचना करना शुरू कर दिया। हालांकि तब भी अखिलेश यादव ने अपने ऊपर हुए इस हमले का जवाब देना शुरू कर दिया था, उन्होंने सरकारी अधिकारियों से उनकी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए बंगले में हुए तोड़फोड़ के लिस्ट की मांग कर दी है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां