लाइव न्यूज़ :

भाजपा का कमाल, करोड़ों का चंदा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी इकबाल मिर्ची की कंपनी से लीः कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 22, 2019 15:53 IST

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘चंदा लेने में भाजपा का कमाल- करोड़ों का चंदा एक ऐसी कम्पनी से लिया जिस पर दाऊद इब्राहिम के साथी आतंकी इक़बाल मिर्ची की संपत्ति की ख़रीद-बेच की साँठ-गाँठ का इल्ज़ाम है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यही है झूठा राष्ट्रवाद ? क्या यह देशद्रोह नहीं है?’’ कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी इकबाल मिर्ची की संपत्तियों की लेनदेन की आरोपी कंपनी से ‘‘चंदा’’ लिया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘चंदा लेने में भाजपा का कमाल- करोड़ों का चंदा एक ऐसी कम्पनी से लिया जिस पर दाऊद इब्राहिम के साथी आतंकी इक़बाल मिर्ची की संपत्ति की ख़रीद-बेच की साँठ-गाँठ का इल्ज़ाम है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यही है झूठा राष्ट्रवाद ? क्या यह देशद्रोह नहीं है?’’

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

कुछ निजी कंपनियों को खुश करने के लिये सरकार पीएसयू को बेच रही है : अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के विनिवेश के मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह कुछ निजी कंपनियों को खुश करने के लिये है। लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद इस विषय को उठाते हुए चौधरी ने कहा कि सरकार निजीकरण को आगे बढ़ाने के लिये पीएसयू को बेच रही है और यह संसद की समीक्षा के बिना हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ निजी कंपनियों को खुश करने के लिये लाभ कमाने वाले पीएसयू को बेच रही है। चौधरी इस विषय पर और कुछ कहना चाहते थे, लेकिन स्पीकर ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन आफ इंडिया और कानकोर सहित पांच पीएसयू के रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी थी। 

 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकाररणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा