लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सरकार से सहयोगियों ने समर्थन वापस लिया तो बीजेपी सकारात्मकता के साथ सोचेगी: शेलार

By भाषा | Updated: December 14, 2019 19:57 IST

भाजपा के एक नेता ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार से यदि अन्य सहयोगी दल समर्थन वापस ले लेते हैं तो भाजपा सकारात्मकता के साथ पूरे मामले पर विचार करेगी क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह ‘‘ राजनीतिक समझौता’’ करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता कानून लागू करने का भी अनुरोध किया।पिछले महीने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूट गया था।

भाजपा के एक नेता ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार से यदि अन्य सहयोगी दल समर्थन वापस ले लेते हैं तो भाजपा सकारात्मकता के साथ पूरे मामले पर विचार करेगी क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह ‘‘ राजनीतिक समझौता’’ करने को तैयार है। पूर्व मंत्री एवं मुंबई से भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता कानून लागू करने का भी अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूट गया था और शिवसेना ने वैचारिक रूप से अपने विरोधी दलों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बना लिया था। शेलार ने कहा, ‘‘भाजपा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता कानून को लागू करने का अनुरोध किया है। भाजपा नीत केद्र सरकार राज्यों में संशोधित नागरिकता कानून लागू करने का प्रयास कर रही है’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में एक घटक दल कांग्रेस भी है और वह नए कानून को लागू करने के खिलाफ है।

शेलार ने कहा, ‘‘... अगर इस कानून को राज्य में लागू करने के मुद्दे पर गठबंधन का कोई घटक दल शिवसेना से समर्थन वापस ले लेता है तो भाजपा सकारात्मक होकर विचार करेगी। हम जरूरत पड़ने पर राजनीतिक समझौता करने को तैयार हैं।’’ शेलार ने कहा कि शिवसेना को सरकार के बजाय देश के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ संशोधित नागरिकता कानून देश और राज्य के हित में है।’’ शेलार ने राज्यसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर मतदान के दौरान शिवसेना सांसदों के बर्हिगमन की भी निंदा की। जबकि शिवसेना ने सोमवार को लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था।

हालांकि, शेलार ने भाजपा नेता एकनाथ खडसे द्वारा की गई पार्टी के कुछ नेताओं की निंदा किए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर महाराष्ट्र की 12 सीटों पर हार मिली थी। शेलार ने कहा, ‘‘मैं सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा और हार पर विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को दूंगा।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा