लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी होंगे विपक्ष के नेता, आज से शुरू होगा सत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 10:28 IST

भारतीय जनता पार्टी ने विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव 2020 में बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने करीब 2500 वोटों से जीत दर्ज की थी।दिल्ली विधानसभा सत्र में केजरीवाल सरकार में नवनिर्वाचित विधायक आज शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत आज (24 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। इससे पहले बदरपुर से चौथी बार विधानसभा पहुंचे रामवीर सिंह बिधूड़ी को विपक्ष के नेता के रूप में देखा जा रहा था।  बता दें कि दिल्ली चुनाव 2020 में बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने करीब 2500 वोटों से जीत दर्ज की थी। बदरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी, आप के राम सिंह नेताजी और कांग्रेस के प्रमोद कुमार यादव मैदान में थे। आप के रामसिंह नेताजी 86363 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर थे। 

आज से दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू

दिल्ली विधानसभा का तीन-दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू होगा जिस दौरान दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे और अध्यक्ष चुना जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार उपराज्यपाल अनिल बैजल 25 फरवरी को सदन को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार पिछली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल के पद पर बने रहने की संभावना है। नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के बाद सोमवार को सदन में अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

दिल्ली की सातवीं विधानसभा का हाल में गठन हुआ जिसमें 70 सदस्यीय सदन में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। यह नव-गठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र होगा। इन चुनावों में भाजपा ने आठ सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

राजनीति अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’