लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भाजपा की गंभीर आलोचना की, कहा- भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिए अनुच्छेद 370 का इस्तेमाल कर रही है

By भाषा | Updated: October 20, 2019 05:42 IST

पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ीं लेकिन चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान उनका मुद्दा उठाकर कभी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनुच्छेद 370 को रद्द करने को मुद्दा बनाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और राज्य में शनिवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ीं लेकिन चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान उनका मुद्दा उठाकर कभी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा वोटों के लिए चुनाव में अनुच्छेद 370 का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस सरकार ने लड़ाइयां लड़ी हैं लेकिन हमने कभी राजनीतिक लाभ उठाने के लिए उनका इस्तेमाल नहीं किया।’’ शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार को ‘‘संस्थागत’’ बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मीडिया को प्रभावित करने तथा राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए इस निधि का इस्तेमाल कर रही है।’’ बेरोजगारी और आर्थिक मंदी के लिए भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार इन मोर्चो पर लोगों से सच छिपा रही है।

भाजपा तथा शिवसेना की सस्ते भोजन की पेशकश के चुनावी वादे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को गरीब लोगों के लिए पहले खाद्य सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा