लाइव न्यूज़ :

अजय माकन ने बीजेपी पर जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग कर धनबल के जरिए लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: August 30, 2020 21:57 IST

माकन रविवार को अलवर जिले के शाहजहांपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनका यहां प्रभारी के रूप में नियुक्त होने के बाद में पहली यात्रा करने पर स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअजय माकन ने रविवार को भाजपा पर जांच ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर और धनबल के जरिये लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र की हत्या की है।

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने रविवार को भाजपा पर जांच ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर और धनबल के जरिये लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र की हत्या की है, लेकिन जब उन्होंने राजस्थान में इस प्रकार का प्रयास किया तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि राजस्थान के कम से कम 102 बहादुर विधायकों ने साबित कर दिया है कि चाहे कितना भी पैसा क्यों न दिया जाए या दबाव डाला जाए, हम झुकेंगे नहीं। हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, जिस तरह से कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई की और आजादी हासिल की।

माकन रविवार को अलवर जिले के शाहजहांपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनका यहां प्रभारी के रूप में नियुक्त होने के बाद में पहली यात्रा करने पर स्वागत किया गया। वह राज्य के कांग्रेस नेताओं और विधायकों द्वारा उठाये गये मुद्दों को सुलझाने के लिये कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित कमेटी के सदस्य भी हैं।

कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उनकी बातचीत के बाद संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जो लड़ाई जीती है वह सिर्फ एक हिस्सा था और आने वाले समय में लोकतंत्र पर इस तरह के और हमले होंगे। हमें उनके लिए तैयार रहना होगा और किसी भी तरह से राजस्थान में लोकतंत्र को हारने नहीं देना चाहिए।

माकन अपनी यात्रा के दौरान राज्य के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद संभागीय स्तर पर बैठकें करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि सोमवार को माकन पार्टी मुख्यालय में जयपुर संभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसी तरह की बैठकें अगले दो दिनों में अजमेर और कोटा जिलों में जारी रहेगी जिसमें प्रत्येक जिले के 50-60 नेताओं के साथ सामाजिक दूरियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। 

टॅग्स :अजय माकनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा