लाइव न्यूज़ :

रोज फेक मुकदमों का घिनौना खेल चल रहा, इस बीच BJP इमरजेंसी की बरसी मना रही है: कन्हैया कुमार

By अनुराग आनंद | Updated: June 25, 2020 17:26 IST

देश में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने के 45 साल पूरे हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने देश में इमर्जेंसी लगाई थी।गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं देश उसे कभी नहीं भूल सकता है।

नई दिल्ली: आपातकाल के 45 साल पूरा होने पर सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि सरकार से सवाल करने वाले सैकड़ों विद्यार्थी, समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और बुद्धिजीवी जेलों में कैद हैं। 

उन्होंने कहा कि हर दिन फर्जी मुकदमों, जेल, बेल और फिर जेल का घिनौना खेल चल रहा है। इस बीच आज साहब ने लोकतंत्र की दुहाई दी और बीजेपी इमरजेंसी की बरसी मना रही है। 

बता दें कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने के 45 साल पूरे हो गए हैं। आपातकाल की बरसी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था।

अमित शाह ने भी आपातकाल के 25 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर किया हमला-

इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल के 45 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि 45 साल पहले आज के ही दिन एक परिवार के सत्ता के लालच के कारण देश में आपातकाल लगाया गया था और रातों-रात पूरे देश को जेल में बदल दिया गया था।

साथ ही अमित शाह ने लिखा कि एक विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को खुद से पूछना चाहिए कि अब भी आपातकाल वाली मानसिकता क्यों है।

अमित शाह ने गुरुवार एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने पहला ट्लीट करते हुए लिखा, 45 साल पहले सत्ता की खातिर एक परिवार के लालच ने आपातकाल लागू कर दिया। रातों रात देश को जेल में बदल दिया गया गया। प्रेस, अदालतें, भाषण... सब खत्म हो गए। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए।' 

जेपी नड्डा ने कहा- 'उन सब को नमन जिन्होंने आपाताकल का जमकर विरोध किया'

स्वतंत्र भारत में आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने काला अध्याय के तौर पर याद किया है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, ''भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।''

जेपी नड्डा ने आपातकाल को काला अध्याय बताते हुए कहा, वर्ष 1975 में आज ही के दिन निहित राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा कर सरकार के खिलाफ बोलने को वालों को जेल में डाल दिया गया था। देशवासियों के मूलभूत अधिकारों को छीनकर कर अखबारों के दफ्तरों पर ताले लगाए गए थे। 

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस द्वारा थोपे गए शर्मनाक आपातकाल की बरसी पर मैं उन सभी राष्ट्रभक्तों को नमन करता हूं, जिन्होंने घोर अन्याय और यातनाएं सहने के बावजूद लोकतंत्र की हत्या करने वालों के सामने घुटने नहीं टेके।

टॅग्स :कन्हैया कुमारइंदिरा गाँधीइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा