लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बीजेपी कनेक्शन की बात करते हुए की जांच की मांग, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिया जवाब

By सुमित राय | Updated: August 29, 2020 14:46 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंद की उन बातों का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बीजेपी कनेक्शन के जांच की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले बीजेपी कनेक्शन की बात की थी।इस मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बीजेपी से कनेक्शन जोड़ना सही नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में भारतीय जनता पार्टी के कनेक्शन की बात करते जांच की मांग की तो केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत मामले में प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बीजेपी से कनेक्शन जोड़ना सही नहीं है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत की बात में कोई सत्यता नहीं है। संदीप सिंह (प्रोड्यूसर) सुशांत का मित्र था, वो दुबई जाता था ये बात सही है, लेकिन बीजेपी का कनेक्शन जोड़ना सही नहीं। यहां पार्टी का कोई मतलब नहीं है। सीबीआई जांच कर रही है।"

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में भाजपा कनेक्शन की जांच की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में भाजपा कनेक्शन की जांच की मांग की। इसमें एक निश्चित भाजपा एंगल है। गंभीर मुद्दा- सीबीआई ड्रग डीलिंग में मोदी जी की बायोपिक के निर्माता की जांच करेगी। बहुत गंभीर।"

रामदास अठावले ने सुशांत के पिता से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले रामदास अठावले ने फरीदाबाद में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह मुलाकात की थी। सुशांत के पिता केके सिंह और सुशांत की बड़ी बहन रानी सिंह ने केंद्रीय मंत्री अठावले से कुछ देर तक मुलाकात की और इस मामले को लेकर चर्चा की थी।

सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है जांच

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी भी अलग मामलों की जांच कर रही है। तीनों ही मामलों में सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?