लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सत्ता में होने के बाद भी बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में कुछ काम नही किया: कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:52 IST

बड़ौदा विधानसभा सीट सोनीपत जिले में है और कांग्रेस के मौजूदा विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। यहां जल्द ही उपचुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में दोनों सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने मंगलवार की शाम यहां अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की।भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपनी पार्टी के विधायकों को बैठक में कहा कि बड़ौदा के लोग वास्तविक मुद्दों पर मतदान करेंगे।

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा सरकार ने छह वर्षों से हरियाणा की सत्ता में होने के बावजूद बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। बड़ौदा विधानसभा सीट सोनीपत जिले में है और कांग्रेस के मौजूदा विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद से यह सीट अप्रैल में रिक्त हो गई थी लेकिन चुनाव आयोग द्वारा इस सीट के उपचुनाव की तिथि की घोषणा अब तक नहीं की गई है।

इस बीच दोनों सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने मंगलवार की शाम यहां अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की। पार्टी के एक बयान के अनुसार हुड्डा ने अपनी पार्टी के विधायकों को बैठक में कहा कि बड़ौदा के लोग वास्तविक मुद्दों पर मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग भाजपा द्वारा उठाये जाने वाले गैर-मुद्दों से भ्रमित नहीं होंगे और सत्तारूढ़ पार्टी को उनकी किसान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के लिए सबक सिखायेंगे।’’ हुड्डा ने दावा किया सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार को उपचुनाव में अपनी जमानत राशि बचाना मुश्किल होगा।

उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र में महिला विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई थी।  

टॅग्स :हरियाणासोनीपतकांग्रेसमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा