लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 21:15 IST

सम्राट के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था।हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पटनाः भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने आज बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पाखी हेगड़े के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। "आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से , भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलके आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला!

सम्राट के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी। पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था।

उन्होंने टीवी धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से शुरुआत की और कई भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है, जिनमें निहुरहा रिक्शावाला, सात सहेलियां, निहुरहा चलल ससुरल, निहुरहा हिंदुस्तानी, सात ना गत, काला सच आदि शामिल हैं। पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार हैं जो इतनी पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की चर्चा इससे पहले भी उनको भाजपा की अन्य नेताओं के साथ मेलजोल रहा है और कई मौकों पर मोदी जी और योगी जी का समर्थन करते हुए पाया गया है। पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की खबरें अब चर्चा में हैं। देखना यह है कि यह खबरें कितनी सच हैं और इसका उनके करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

टॅग्स :बिहारपटनाभोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार में कई जिलों में 10 फीट तक नीचे गया भूजल स्तर, भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की मात्रा तय सीमा से ज़्यादा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा

राजनीतिमहामंडलेश्वर संजनानंद गिरी ने लिया जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आगामी चतुष्पथ यात्रा पर समर्थन