लाइव न्यूज़ :

बिहार लोजपा में भगदड़, जदयू के बाद अब भाजपा ने भी लगाई सेंध, पूर्व महासचिव सहित सैकड़ों ने थामा दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2021 19:09 IST

लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा, पार्टी के 24 से ज्यादा पदाधिकारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूदगी में बेतिया में लोजपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चिराग पासवान हमेशा कुछ चुनिंदा लोगों से घिरे रहते हैं। कहीं ना कहीं वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।लोजपा में रहकर अपमानित होने से बेहतर भाजपा से जुड़कर देश के विकास में भागीदार बनें।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से लोजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

अभी कुछ दिन पूर्व ही लोजपा के 208 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। यह मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि अब आज लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा, पार्टी के 24 से ज्यादा पदाधिकारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इसतरह से लोजपा में टूट का सिलसिला जारी है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूदगी में बेतिया में लोजपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व लोजपा महासचिव विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि लोजपा में अब काफी बदलाव हो गया है, जिस सोच के साथ रामविलास पासवान ने पार्टी बनाई थी, वो अब नदारद है।

चिराग पासवान हमेशा कुछ चुनिंदा लोगों से घिरे रहते हैं। कहीं ना कहीं वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। लोजपा में रहकर अपमानित होने से बेहतर भाजपा से जुड़कर देश के विकास में भागीदार बनें। लोजपा में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, इसी कारण पिछले नवंबर माह में ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा में शामिल होकर काफी खुशी महसूस हो रही है। वहीं, सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी और प्रधानमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं। पार्टी में सभी को यथोचित सम्मान दिया जाएगा, हमने बिहार में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस वादे को पूरा भी कर दिखाया, यही नहीं, भाजपा ने केंद्र सरकार में बतौर मंत्री रहे रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया. हमने उन्हें सम्मान देकर यह बताया कि उनके जैसा नेता कोई विरले ही होता है। वो सदा जनसेवा के लिए तत्पर थे और लोगों के हित में ही फैसले लेते थे।

डॉ संजय जायसवाल ने लोजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीतिक विचारधारा है। भाजपा में शामिल होने वाले सभी को पार्टी में एक परिवार और भाई की तरह सम्मान मिलेगा। कहा कि पूर्व में लोजपा-भाजपा का मजबूत गठबंधन रहा है। उस दौर में सबके साथ काम कर चुके हैं। रामविलास पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खडे़ रहते थे। उन्होंने कहा कि चंपारण भाजपा का गढ़ है, लोजपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब अभेद्य किला बन गया है।

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानभारतीय जनता पार्टीजेडीयूबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा