लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती बिहार सरकार: सुशांत सिंह राजपूत मामले में कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 4, 2020 13:35 IST

कांग्रेस ने कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है। ऐसे में बिहार पुलिस जबरन इस मामले में हस्तक्षेप कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार पुलिस को मुंबई भेजने के मामले में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए।रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ऐसे मामलों में दूसरे राज्य की पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह मुंबई पुलिस से संपर्क करे, उनका सहयोग ले।

जैसलमेर: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बिहार सरकार के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को यहां कहा कि बिहार सरकार महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती।

इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर सुरजेवाला ने यहां कहा, ‘इस देश का संविधान और कानून यह कहता है किसी प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश की सरकार की है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है।' उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दुबारा पढ़ना चाहिए।

नीतीश कुमार या बिहार की सरकार जबरन पुलिस भेज कर महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र यानी परिधि के अंदर दखलअंदाजी नहीं कर सकते क्योंकि अगर एक प्रांत की पुलिस दूसरे प्रांत के अंदर जाकर जांच करेंगी तो फिर अराजकता फैल जाएगी।' सुरजेवाला ने कहा कि ऐसे मामलों में दूसरे राज्य की पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेना चाहिए।

सुरजेवाला ने राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी की हरियाणा में हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, ' राजस्थान की एसओजी जब हरियाणा गई तो उसने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उस सम्बद्ध प्रदेश की पुलिस से संपर्क करे, उनका सहयोग ले। यह नहीं कि कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा दे।' 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारकांग्रेससीबीआईमुंबईरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा