बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने बिछाई बिसात, एनडीए के सामने महागठबंधन, मनोज झा और अहमद पटेल में बैठक

By शीलेष शर्मा | Published: July 2, 2020 09:34 PM2020-07-02T21:34:37+5:302020-07-02T21:34:37+5:30

कांग्रेस चुनाव के लिए महागठबंधन के बिखरे तारों को जोड़ने में लगी है तो आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की जुगत में। पिछले सप्ताह इस सिलसिले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से विस्तार से चर्चा भी की।

Bihar Assembly Elections Congress rjd jdu bjp meeting front NDA Grand Alliance Manoj Jha and Ahmed Patel | बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने बिछाई बिसात, एनडीए के सामने महागठबंधन, मनोज झा और अहमद पटेल में बैठक

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में इसी साल होने हैं , लेकिन महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। (file photo)

Highlightsकांग्रेस इस बात से राज़ी है कि गठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया जाये और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाये।कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान राज्य में शुरू किया, यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है।लॉकडॉउन के दौरान बिहार लौट रहे मज़दूरों के साथ नीतीश कुमार सरकार ने क्या रवैया अपनाया, उनके लिये क्या किया।

नई दिल्लीः तीन महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के लिये राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गयी है। भाजपा और जेडीयू ने जहाँ राज्य में चुनावी बिगुल फूंक दिया।

वहीं कांग्रेस ,आरजेडी अभी शुरुआती तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए महागठबंधन के बिखरे तारों को जोड़ने में लगी है तो आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की जुगत में। पिछले सप्ताह इस सिलसिले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से विस्तार से चर्चा भी की।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस बात से राज़ी है कि गठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया जाये और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाये। इधर आज कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान राज्य में शुरू किया, यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है।

पार्टी सोशल मीडिया के ज़रिये फ़िल्म के माध्यम से यह बताने में जुट गयी है कि लॉकडॉउन के दौरान बिहार लौट रहे मज़दूरों के साथ नीतीश कुमार सरकार ने क्या रवैया अपनाया, उनके लिये क्या किया। कोरोना मरीज़ दम तोड़ते रहे और भाजपा -नीतीश सरकार सोती रही।

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में इसी साल होने हैं , लेकिन महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। वाम दलों ने 70 से 80 सीटें मांग कर संकट खड़ा कर दिया है। इधर कांग्रेस ,हम ,रालोसपा और वीआईपी जैसे दल भी पहले की तुलना में अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन के सभी दल समन्वय समिति बना कर विवादित मुद्दों का हल खोजने पर राज़ी हो गये हैं और जल्दी ही यह दल सीटों के बंटबारे पर फ़ैसला करेंगे। 

Web Title: Bihar Assembly Elections Congress rjd jdu bjp meeting front NDA Grand Alliance Manoj Jha and Ahmed Patel

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे