लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: मंझधार में फंसे रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, महागठबंधन से आउट, NDA ने पांच सीट ऑफर किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2020 16:40 IST

महागठबंधन और एनडीए दोनों में खींचतान साफ दिख रही है. लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव ने रालोसपा को महागठबंधन से आउट कर दिया है. तेजस्वी से बगावत करने के बाद महागठबंधन से दूरी के बाद कुशवाहा लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, लेकिन वहां भी कुशवाहा की दाल गलती नजर नहीं आ रही है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी दंगल में उतरने को तैयार हैं, लेकिन इस बीच रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को कोई सही ठिकाना नहीं मिल रहा है.महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा का पत्ता साफ कर दिया है. कुशवाहा तेजस्वी यादव के खिलाफ जाकर राजद पर एकतरफा फैसला लेना का आरोप लगा रहा थे.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी दंगल में उतरने को बेताब योद्धाओं में टिकट को लेकर बेचैनी बढ़ गई है. सभी सियासी दल अब पूरी तैयारी के साथ चुनावी दंगल में उतरने को तैयार हैं, लेकिन इस बीच रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को कोई सही ठिकाना नहीं मिल रहा है.

सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में खींचतान साफ दिख रही है. लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव ने रालोसपा को महागठबंधन से आउट कर दिया है. तेजस्वी से बगावत करने के बाद महागठबंधन से दूरी के बाद कुशवाहा लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, लेकिन वहां भी कुशवाहा की दाल गलती नजर नहीं आ रही है.

इसबीच, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा का पत्ता साफ कर दिया है. कुशवाहा तेजस्वी यादव के खिलाफ जाकर राजद पर एकतरफा फैसला लेना का आरोप लगा रहा थे. कुशवाहा मुख्यमंत्री चेहरा और सम्मान जनक सीट को लेकर बार बार तेजस्वी पर हमला कर रहे थे.

इसको लेकर कुशवाहा ने पार्टी की मीटिंग बुलाकर महागठबंधन में रहने या ना रहने का फैसला लेने के लिए अपने नेताओं से बात भी की थी. वहीं, राजद से किनारा करने के बाद अब भाजपा भी उपेन्द्र कुशवाहा को भाव नहीं दे रही है. सही ठिकाना तलाशने की फेर में रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, लेकिन अंदरखाने से खबर आ रही है कि कुशवाहा और भूपेन्द्र यादव की मुलाकात में रालोसपा को 5 सीट ही ऑफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक कुशवाहा ने शुक्रवार को भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की थी दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. इस बैठक के दौरान भाजपा ने कुशवाहा को 5 सीट ऑफर किया है. लेकिन भाजपा के इस ऑफर से कुशवाहा सहमत नहीं हैं. इससे पहले भी कुशवाहा भाजपा के कई बडे़ नेताओं से संपर्क कर चुके हैं. लेकिन अब कुशवाहा की बात बनती नजर नहीं आ रही है. 

हालांकि अबतक इसकी किसी ने आधिकारिक पुष्टी नहीं की है. ऐसे में अब सवाल यह है कि ऐस में उपेन्द्र कुशवाहा अब क्या करेंगे? सियासी हलको में यह चर्चा तेज है कि उपेन्द्र कुशवाहा लगातार भाजपा और जदयू नेताओं के संपर्क में हैं. लेकिन सियासी चर्चा पर मुहर कब लगती है और कुशवाहा अपने पत्ते कब खोलते हैं ये देखने वाली बात होगी. सवाल यह भी उठ रहा है कि कुशवाहा इस चुनावी समर में अब कौन सा दांव खेलेंगे? 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा