लाइव न्यूज़ :

श्रीराम मंदिरः वे तो आडवाणी को ही श्रेय देने को तैयार नहीं, राजीव गांधी को कहां से देंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 6, 2020 16:49 IST

स्वामी की बात सही है, लेकिन बीजेपी का वर्तमान नेतृत्व श्रीराम मंदिर का श्रेय तो दूर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और श्रीराम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता लालकृष्ण आडवाणी का नाम तक लेने को तैयार नहीं है, राजीव गांधी को श्रेय कैसे देंगे?

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम से पहले खबर थी कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान था कि राम मंदिर निर्माण में पीएम मोदी का तो कोई योगदान नहीं है.राजीव गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि वे दोबारा पीएम बने होते तो कब का राममंदिर बन चुका होता, उन्होंने ही विवादित स्थल का ताला खुलवाया था.श्रीराम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका तो सबको पता है, लेकिन इसमें राजीव गांधी का भी कम योगदान नहीं है.

जयपुरः श्रीराम भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों संपन्न हो गया. हालांकि, श्रीराम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभानेवाले कई व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित नहीं थे. याद रहे, इस कार्यक्रम से पहले खबर थी कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान था कि राम मंदिर निर्माण में पीएम मोदी का तो कोई योगदान नहीं है.

यही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि वे दोबारा पीएम बने होते तो कब का राममंदिर बन चुका होता, उन्होंने ही विवादित स्थल का ताला खुलवाया था. यकीनन, स्वामी की बात सही है, लेकिन बीजेपी का वर्तमान नेतृत्व श्रीराम मंदिर का श्रेय तो दूर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और श्रीराम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता लालकृष्ण आडवाणी का नाम तक लेने को तैयार नहीं है, राजीव गांधी को श्रेय कैसे देंगे?

श्रीराम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका तो सबको पता है, लेकिन इसमें राजीव गांधी का भी कम योगदान नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में दूरदर्शन से रामानंद सागर के रामायण के प्रसारण में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके प्रसारण से पूरा देश राममय हो गया था.

यही नहीं, राजीव गांधी ने ही वर्ष 1986 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ताले खुलवाने के लिए तैयार किया, जिसके नतीजे में रामलला के दर्शन प्रारंभ हुए. समय साक्षी है, कईं राजाओं ने अपने प्रभावकाल में अपने हिसाब से इतिहास लिखवाया जरूर, लेकिन असली इतिहास को नहीं बदल पाए? यही वजह है कि अकबरनामा आज भी महज पुस्तकालयों की शोभा बढ़ा रहा है, परन्तु महाराणा प्रताप की कहानियां पूरे देश में सुनाई देती हैं!  

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरराम जन्मभूमिउत्तर प्रदेशराजीव गाँधीएल के अडवाणीनरेंद्र मोदीसुब्रमणियन स्वामीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा