लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन, अभिनेत्री खुशबू सुंदर को भाजपा ने दिया टिकट, देखें सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2021 19:30 IST

Assembly Elections 2021:  पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।शेष 25 सीटों पर उसके सहयोगी उम्मीदवार उतारेंगे।भाजपा में शामिल हुई अन्य अभिनेत्रियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।

Assembly Elections 2021: भारतीय जनता पार्टी ने 192 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन केरल के पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। 

जानी मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड्स लाइट्स विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को पलक्कड़ से उम्मीदवार बनाया है जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेन्द्रन को दो सीटों से मैदान में उतारा है।

पार्टी राज्य में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

पार्टी ने एक पूर्व राज्यपाल और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दो वर्तमान सांसदों पर भी भरोसा जताया है। मेघालय के पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को पार्टी ने तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने 17 उम्मीदवारों की अपनी सूची रविवार को जारी कर दी। जानी मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड्स लाइट्स विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी राज्य में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे जबकि बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा

पश्चिम बंगाल के ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वह तारकेश्वर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में इसी एकमात्र सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ओ राजगोपाल ने यहां माकपा के उम्मीदवार को पराजित किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अलफोंस को पार्टी ने कांजिरापल्ली से उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य भी हैं। फिल्म अभिनेता व राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी पर भी भाजपा ने इस चुनाव में दांव आजमाया है। उन्हें त्रिशूर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के सुरेन्द्रन को मंजेश्वर और कोन्नी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

श्रीधरन ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था

ज्ञात हो कि मेट्रो मैन के नाम से मशहूर श्रीधरन ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। 

दक्षिण के इस राज्य में भाजपा ने भारत धर्म जन सेना (बीजेडीएस) और जनाथीपथ्य राष्ट्रीय सभा (जेआरएस) के साथ गठबंधन किया है। राज्य में उसका मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से है।

केरल में फिलहाल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है। दक्षिण के इस राज्य में भाजपा खुद को स्थापित करने के लिए लंबे समय से जोर आजमाइश कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा को 58 सीटों पर जबकि उसकी सहयोगी भाकपा को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को 22 सीटें और आईयूएमएल को 18 सीटों पर विजय मिली थी। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था।

तमिलनाडु विस चुनाव के लिये भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची

भाजपा महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री व तमिलनाडु के प्रभारी जी किशन रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई गई। पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन को धारापुरम से उम्मीदवार बनाया है। जानी मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड्स लाइट्स विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (दक्षिण) सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। वहां उनका मुकाबला अभिनेता से नेता बने कमल हासन से होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक हसन राजा को कराईकुड़ी से टिकट दिया गया है। तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं।

दक्षिण के इस प्रमुख राज्य में भाजपा का अन्नाद्रमुक और अन्य दलों के साथ गठबंधन है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) 178 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि इस गठबंधन के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) को 23 सीटें और पूर्व केंद्रीय मंत्री जी के वासन के नेतृत्व वाली तमिल मनीला कांग्रेस को छह सीटें दी गई हैं। गठबंधन के अन्य छोटे सहयोगियों के लिए सात सीटें छोड़े गई हैं। तमिलनाडु में एकमात्र चरण के तहत छह अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य में पिछले 10 वर्षों से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) का शासन है। राज्य की जनता ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को दोबारा गद्दी सौंपी थी। उस चुनाव में अन्नाद्रमुक को 135 सीटों पर विजय हासिल हुई थी जबकि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) 88 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को आठ सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका था।

अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से

इस बार के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने संवाददताओं से बातचीत में दावा कि राज्य में राजग की सरकार बनेगी। विपक्षी द्रमुक को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि यह एक परिवार की पार्टी है, जिसकी तीसरी पीढ़ी इस बार के चुनाव मैदान में होगी।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में द्रमुक की लहर थी जिसकी बदौलत पार्टी ने अधिकतर लोकसभा सीटें जीत ली थीं, लेकिन पिछले दो सालों में परिस्थितियों में बहुत बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य के विकास के मद्देनजर बहुत सारे काम किए गए हैं और मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी एक अच्छे प्रशासक के रूप में उभरे हैं।

बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 63 उम्मीदवारों की सूची, सुप्रियो सहित चार सांसदों को उतारा मैदान में

जाने माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरद्वार से जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी को डोम्जुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले दिनों भाजपा का दामन थामने वाली बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पायल सरकार को बेहाला से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा में शामिल हुई अन्य अभिनेत्रियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। तनुश्री चक्रवर्ती श्यामपुर से और अंजना बसु को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।

इसके बाद पार्टी ने दो अन्य सूची जारी कर तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021केरल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः DMK और स्टालिन पर हमला, परिवारवाद पर आरोप, विजय ने कांचीपुरम में की बैठक, वीडियो

भारतएसआईआर पर संग्राम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत, बीएलओ को कुछ नहीं पता, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सीएम ममता ने लिखा पत्र

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः अभिनेता विजय होंगे मुख्यमंत्री प्रत्याशी?, तमिलगा वेत्री कषगम ने की घोषणा, सीएम स्टालिन को देंगे टक्कर

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा