लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र- हर गृहिणी को 2,000 रुपये प्रति माह, लोगों को मुफ्त बिजली का वादा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:27 IST

राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का नहीं बल्कि असम के लोगों का घोषणापत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के घोषणापत्र में चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का वादापांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादाकांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सीएए को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाने की भी बात कही है

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए ‘‘पांच गारंटी’’ दी । इनमें प्रत्येक गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देने और संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाना शामिल है।

पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी असम के विचार (आईडिया) की हिफाजत करेगी, जिस पर भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हमले कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इस दस्तावेज में कांग्रेस का निशान (चुनाव चिह्न) है, लेकिन असल में यह लोगों का घोषणापत्र है। इसमें असम के लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं।’’

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का भी वादा किया गया है।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस असम के उस विचार की हिफाजत करने का वादा करती है, जिसमें संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और सोचने का तरीका समाहित है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारा वादा है। आप जानते हैं कि भाजपा और आरएसएस भारत तथा असम की विविधतापूर्ण संस्कृति पर हमले कर रहे हैं। हम इससे रक्षा करेंगे।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसकांग्रेस घोषणा पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा