गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेनपटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं। आनंदीबेन मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली की जगह लेंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी। बता दें कि ओम प्रकाश कोहली गुजरात के राज्यपाल हैं, लेकिन उनको मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।
आनंदीबेन ने बतौर मुख्यमंत्री 2014 में पहली बार गुजरात की कुर्सी संभाली। उससे पहले वो राज्य की शिक्षा मंत्री रह चुकी थीं। साथ ही महिला एवं बाल कल्याण, खेल जैसे मंत्रालय भी संभाल चुकीं हैं। साल 2016 में हुए पाटीदार आंदोलन के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।