लाइव न्यूज़ :

अब कर्नाटक पर अमित शाह ने किया फोकस, आज लिंगायत मठों का करेंगे दौरा 

By भाषा | Updated: March 26, 2018 05:28 IST

कर्नाटक में लिंगायत समुदाय लगभग 21 फीसदी है। इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लिंगायत समुदाय को अपने-अपने ओर खींचने में जुटी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर जाएंगे, जिस दौरान वह लिंगायत और दलित समुदाय से जुड़े मठों का दौरा करेंगे। बीजेपी ने बयान जारी कर बताया कि मठों का दौरा करने के अलावा शाह किसानों और व्यवसायियों की सभा को भी संबोधित करेंगे, एक रोडशो निकालेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सिद्धारमैया सरकार द्वारा लिंगायतों को अल्पसंख्यकधार्मिक समुदाय का दर्जा देने के निर्णय के बाद शाह का पवित्र स्थलों का दौरा करने और गुरुओं से मुलाकात करने को इस संदर्भ में देखा जा रहा है कि समुदाय अब भी बीजेपी का समर्थन कर रहा है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि कांग्रेस सरकार का निर्णय बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाना है। बीजेपी ने बी एस येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

बयान में कहा गया है कि शाह आज सिद्धगंगा मठ जाएंगे और वहां के संत का आशीर्वाद लेंगे। वह मंगलवार को मदारा चेन्नैया मठ जाएंगे जो परंपरागत रूप से दलितों से जुड़ा हुआ है। वह बेक्किनकल, सिरगेरे और मुरुगा सहित कई मठों का दौरा करेंगे। बीजेपी का प्रयास है कि वह कांग्रेस को इस बड़े राज्य से सत्ता से बेदखल करे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में लिंगायत समुदाय लगभग 21 फीसदी है। इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लिंगायत समुदाय को अपने-अपने ओर खींचने में जुटी हुई है। यह समुदाय यहां की 224 सीटों में से लगभग 100 सीटों पर हार जीत तय करते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब साल 2013 के चुनाव के वक्त बीजेपी ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया था तो लिंगायत समाज ने बीजेपी को वोट नहीं दिया था क्योंकि येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं।

टॅग्स :अमित शाहकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब