लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, जितने भी हिंदू आतंकवादी पकड़े गए हैं, सभी RSS के कार्यकर्ता

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 19, 2018 05:41 IST

दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवाद और नफरत फैलाने वाला बताया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर भी संघ का हाथ बता दिया।

Open in App

भोपाल, 19 जूनः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवाद और नफरत फैलाने वाला बताया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर भी संघ का हाथ बता दिया। उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। 

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा, 'जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सभी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। नाथुराम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी को मारा था, वह भी आरएसएस का हिस्सा थे। यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है, जो आतंकवाद की ओर ले जाती है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि  मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है। दिग्विजय सिंह कहा था कि मैंने कई मामले उठाए जिसमें सजा भी हुई है, हिंदू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है। 

उन्होंने सागर में कहा था कि लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं मुस्लिम परस्त हूं और हिंदू विरोधी हूं, मैं पूछना चाहता हूं कि एक बीजेपी नेता ऐसा बता दें जिसने नर्मदा, ओंकारेश्वर और गोवर्धन परिक्रमा की हो या एकादशी का व्रत रखा हो। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि मैंने जितनी धार्मिक यात्राएं की और हिन्दू धर्म पालन किया उतना बीजेपी के एक भी नेता ने नहीं की है। उनके इस बयान ने जमकर विवाद पैदा किया, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह इन दिनों एमपी में कांग्रेसजनों के बीच एकता यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस के दिग्गज इस दौरान लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा