लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के बागी नेताओं ने शुरू किया ‘इंसाफ मार्च’, नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान

By भाषा | Updated: December 9, 2018 04:29 IST

सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई में यह ‘इंसाफ मार्च’ शुरू हुआ। खैरा को ‘आप’ ने उस वक्त पार्टी से निकाल दिया था जब पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने पर उन्होंने बगावत कर दी थी। 

Open in App

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के बागी सदस्यों ने शनिवार को 180 किलोमीटर लंबा ‘इंसाफ मार्च’ शुरू किया। इस मार्च के समापन पर एक नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया जा सकता है। 

सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई में यह ‘इंसाफ मार्च’ शुरू हुआ। खैरा को ‘आप’ ने उस वक्त पार्टी से निकाल दिया था जब पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने पर उन्होंने बगावत कर दी थी। 

आयोजकों ने कहा कि वे 2015 में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामलों में इंसाफ मांग रहे हैं।

इस मार्च में ‘आप’ से निलंबित किए जा चुके पटियाला से लोकसभा सांसद धर्मवीर गांधी, ‘आप’ से निष्कासित विधायक कंवर संधु, लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, दल खालसा के बाबा हरदीप सिंह और गैंगस्टर से समाजसेवी बने लखा सिधाना शामिल हैं। 

उन्होंने तलवंडी साबो में दमदमा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद मार्च शुरू किया। 

यह मार्च पटियाला में 16 दिसंबर को खत्म होगा।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा