लाइव न्यूज़ :

सलाहकार नियुक्ति रद्द करने के मामले में AAP नेता राघव चड्ढा ने गृह मंत्रालय को लौटाया 2.5 रुपये का मेहनताना

By भाषा | Updated: April 19, 2018 05:57 IST

'आप' सरकार और केंद्र के बीच मंगलवार को टकराव तेज हो गया था जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली के मंत्रियों के नौ सलाहकारों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: आम आदमी पार्टी ( आप) के नेता राघव चड्ढा ने कहा उन्होंने अपनी सेवाओं के बदले में मिला ढाई रुपये का मेहनताना लौटा दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर उनकी नियुक्ति को कल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रद्द कर दिया गया था।

'आप' सरकार और केंद्र के बीच मंगलवार को टकराव तेज हो गया था जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली के मंत्रियों के नौ सलाहकारों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था। गृह मंत्रालय ने कहा था कि ये पद स्वीकृत नहीं थे। केंद्र पर हमला करते हुए चड्ढा ने कहा कि कम से कम गृह मंत्रालय को महसूस करना चाहिये था कि सलाहकार के तौर पर उनका कार्यकाल 2016 में समाप्त हो गया था। 

पेशे से चार्टर्ड एकाउन्टेंट चड्ढा को 16 जनवरी से 31 मार्च 2016 के बीच सिसोदिया का सलाहकार नियुक्त किया गया था ताकि उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल बजट तैयार करने में किया जा सके। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना समेत आठ अन्य सलाहकारों के साथ उन्हें हटाए जाने से 'राजनीतिक प्रतिशोध की बू' आती है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

राजनीति अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी