लाइव न्यूज़ :

AAP को छोड़ दिए या बहुत बेआबरू होकर केजरीवाल के कूचे से निकाले गए ये 4 दिग्गज नेता

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 15, 2018 12:26 IST

आशुतोष ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्तःआम आदमी पार्टी का उदय नई राजनी‌ति, आम आदमी की राजनीति करने को लेकर हुआ था। इसका आधार बना था साल 2012 का अन्ना आंदोलन। उस वक्त जो लोग अन्ना आंदोलन के कर्ताधर्ता थे, उन्हीं ने एक पार्टी का गठन किया। कुछ लोगों ने पार्टी बनते वक्त ही खुद आंदोलन से अलग कर लिया, जैसे- किरण बेदी, वीके सिंह सरीखे नेता। खुद अन्ना ने पार्टी से खुद को अलग रखा। लेकिन कुछ लोगों ने आगे बढ़कर पार्टी की नीव रखी।

इनमें योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास सरीखे लोग शामिल हैं। लेकिन इन संस्‍थापक सदस्यों ने या तो खुद को पार्टी से अलग कर लिया है, या फिर लगातार पार्टी मुखिया केजरीवाल पर हमला कर रहे है। दिल्ली की 70 सीटों में से ऐतिहास‌िक प्रदर्शन करते हुए 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी में मतभेदों की अगली कड़ी में शामिल हुए हैं, अपने चरम पर पत्रकारिता छोड़कर राजनीति का रुख करने वाले मशहूर न्यूज एंकर रहे आशुतोष।

उन्होंने पार्टी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। जबकि वह पार्टी प्रवक्ता थे। उन्होंने पार्टी की टिकट पर चांदनी चौक की सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 का चुनाव लड़ा था। यहां तक कि उनके नाम को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थीं। लेकिन अब उन्होंने खुद को पार्टी से अलग होते हुए बस इतना कहा कि यह यात्रा अच्छी रही। बहरहाल आशुतोष इस सिरीज के चौथे नेता हैं, इससे पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने पार्टी छोड़ी थी तब काफी किरकिरी हुई थी। जबकि आप नेता रहे कपिल मिश्रा ने तो पार्टी खिलाफ अभियान ही छेड़ रखा है।

इसके अलावा कभी अरविंद केजरीवाल को अपना बड़ा भाई मानने वाले कविता के रास्ते राजनीति में आए कुमार विश्वास इस वक्त के सबसे ज्यादा अंसंतोष व्यक्त करने वाले आप नेता हैं। उन्होंने राज्यसभा टिकट ना मिलने के बाद से खुलकर पार्टी के भीतर चल रही खामियों पर खुलकर विरोध करना शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस से आए नेता को राज्यसभा भेजे का पुरजोर विरोध किया।

पार्टी पर अब अपने मूल उद्देश्यों को छोड़कर अन्य राजनैतिक दलों की तरह राजनीति करने के आरोप हैं। इसे अलावा पार्टी में लोकतंत्र ना होने, एक ही शख्स या एक खास तरह की सोच रखने वालों की ही सुनी जाने और बाकियों की अनसुनी करने के आरोप हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतDelhi MCD bypolls: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

भारतAAP विधायक पर रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया भागा, सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस

भारत2021 में रायबरेली पुलिस के साथ अभद्रता?, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला

भारतचंडीगढ़ में 'एक और शीश महल' को लेकर BJP क्यों कर रही है केजरीवाल पर हमला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा