लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में पहली बार दुर्लभ क्रॉस रिवर गोरिल्ला बच्चों के साथ कैद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2020 18:42 IST

Open in App
1 / 4
संरक्षणवादियों ने पहली बार दुलर्भ क्रॉस रिवर गोरिल्ला की उसके कई बच्चों के साथ नाइजीरिया के मबे पहाड़ियों में तस्वीर खींची है। यह सबूत है कि एक समय विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई गोरिल्ला की यह उप प्रजाति संरक्षण के कोशिशों की वजह से प्रजनन कर रही है।
2 / 4
वन्यजीव सरंक्षण सोसाइटी के मुताबिक नाइजीरिया और कैमरून की अलग-थलग पहाड़ियों के इलाके में केवल 300 क्रॉस रिवर गोरिल्ला के जीवित होने की जानकारी थी जिनकी तस्वीर इस साल मई में ली गई और अब और तस्वीरें पिछले महीने सामने आई है।
3 / 4
सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में प्रोफेसर एमिरेटस और पुराजंतु विशेषज्ञ जॉन ओट्स ने दो दशक पहले गोरिल्ला को बचाने की कोशिश की शुरू की थी और नयी तस्वीरों से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह देख कर खुशी हुई... यह सबूत है कि ये गोरिल्ला इन पहाड़ियों में सफलतापूर्वक प्रजनन कर रहे हैं। इससे पहले केवल कुछ तस्वीरें थी। हम इस उप प्रजाति के प्रजनन समय होने वाली घटनाओं के बारे में बहुत कम जानते हैं, इतने सारे युवा जानवरों को देखना सकारात्मक संकेत है।’’
4 / 4
विशेषज्ञों को यह नहीं पता कि इन पहाड़ियों में कितने क्रॉस रिवर गोरिल्ला रहते हैं और वे कुछ समय से इनकी संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में करीब 50 कैमरे वर्ष 2012 में कैमरून केगवेने गोरिल्ला अभयारण्य और नाइजीरिया के मबे पहाड़ी समुदाय वन एवं अफी पहाड़ी अभयारण्य में लगाए गए थे जिनसे कई तस्वीरें सामने आई। 
टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्रसाउथ अफ़्रीकाअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!