लाइव न्यूज़ :

Philippines earthquake: तेज झटके, एक की मौत, इमारतों, सड़कों और पुलों को नुकसान, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2020 16:40 IST

Open in App
1 / 8
फिलीपीन में मंगलवार की सुबह आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटके में कई इमारतों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।
2 / 8
तटवर्ती शहर कैटिएगेन में तीन मंजिला एक इमारत ढह गई। मलबे में दबकर एक पूर्व पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। बचावकर्मी उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।
3 / 8
आपदा बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मासबाते प्रांत में भूकंप से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। मासबाते के प्रांतीय प्रशासक रिनो रेवालो ने कहा,‘‘ लोगों को क्षतिग्रस्त मकानों में तुरंत लौटने से बचना चाहिए।’’
4 / 8
फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप संस्थान ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र कैटिएगेन से पांच किलोमीटर दूर जमीन से 21 किलोमीटर नीचे था।
5 / 8
रेवालो के मुताबिक, भूकंप के बाद सामने आई शुरुआती तस्वीरों में कैटिएगेन में सड़कों और पुलों में दरार देखी गई है।
6 / 8
कैटिएगेन निवासी इसागानी लिबाटन ने बताया कि वह नाश्ते पर अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी धरती में कंपन होने की वजह से उनकी मोटरसाइकिल बाईं ओर झुक गई। उन्होंने बताया, ‘‘ मैंने सोचा कि यह पहिए की वजह से है, लेकिन अचानक घरों से भयभीत लोग बाहर निकलने लगे और बिजली चली गई।’’
7 / 8
मासबाते के प्रांतीय प्रशासक रेनो रेवालो के मुताबिक भूकंप के बाद सामने आई शुरुआती तस्वीरों में कैटिएगेन में सड़कों और पुलों में दरार देखी गई है।
8 / 8
फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप संस्थान ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र कैटिएगेन से पांच किलोमीटर दूर सतह से 21 किलोमीटर नीचे था। इस सरकारी संस्था के प्रमुख रेनेतो सोलिडम ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। मध्य विसायस इलाके के कई प्रांतों में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
टॅग्स :भूकंपसंयुक्त राष्ट्रफिलीपींसथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा