लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः नेशनल असेंबली में 12 अरबपति, बिलावल भुट्टो जरदारी शामिल, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2020 15:59 IST

Open in App
1 / 8
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्यों में से 12 अरबपति हैं जिनमें पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं। मीडिया में बुधवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी सामने आई।
2 / 8
खबर के अनुसार अरबपति सांसदों के अलावा ज्यादातर सदस्य बेहद अमीर हैं जिन्होंने शेयर बाजार में निवेश करने के साथ ही देश और विदेश में ढेर सारी संपत्ति अर्जित की है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार अमीर सांसदों में मुख्यधारा की सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
3 / 8
पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 2019 में सांसदों की संपत्ति के ब्यौरे का हवाला देते हुए खबर में कहा गया कि पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में जमींदार और पूंजीपतियों की भरमार है। खबर के अनुसार, ज्यादातर पाकिस्तानी सांसदों के पास कई एकड़ जमीन होने साथ उन्होंने प्रतिभूति, शेयर और औद्योगिक इकाइयों में निवेश कर रखा है।
4 / 8
नेशनल असेंबली के 342 में से 12 सदस्यों ने बताया है कि उनके पास एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति है। खबर के अनुसार अरबपति सांसदों में से पांच पंजाब के हैं, पांच खैबर पख्तूनख्वा के और दो सिंध के हैं। अरबपतियों सांसदों में सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं जो कि प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है।
5 / 8
इसके अलावा दो अरबपति पाकिस्तान मुस्लिम लीग- कायदे के हैं, तीन अरबपति सांसद पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के हैं तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और अवामी नेशनल पार्टी का एक-एक सदस्य अरबपति है। प्रधानमंत्री खान के पास आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, हालांकि इसमें बानी गाला का तीन सौ कनाल का विला शामिल नहीं है जिसे वह उपहार में मिला हुआ बताते हैं।
6 / 8
लाहौर के जमन पार्क के घर समेत लगभग छह सौ एकड़ की कृषि और गैर कृषि भूमि को खान पुश्तैनी जायदाद बताते हैं। खान के पास दो लाख रुपये मूल्य की चार बकरियां हैं और उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 7.753 करोड़ रुपये नकद और बैंक खाते में हैं। खान के पास 518 पाउंड विदेशी मुद्रा के रूप में जमा है तथा दो अन्य खातों में 3,31,230 अमेरिकी डॉलर जमा है।
7 / 8
पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी 12 अरबपतियों की सूची में शामिल हैं और उनके पास पाकिस्तान से अधिक संपत्ति संयुक्त अरब अमीरात में है। उनके पास दुबई स्थित दो विला में हिस्सेदारी है लेकिन उनकी कीमत नहीं बताई गई है।
8 / 8
जरदारी की कुल संपत्ति डेढ़ अरब रुपये से कुछ ज्यादा है। उनके पास पाकिस्तान में 19 संपत्तियां हैं जिनमें 200 एकड़ से अधिक की भूमि शामिल है। जरदारी के पास तीस लाख रुपये मूल्य के हथियार भी हैं।
टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननवाज शरीफसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?