मिस्र के पिरामिड के सामने मॉडल ने करवाया हॉट फोटोशूट, फोटोग्राफर गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2020 05:52 PM2020-12-04T17:52:59+5:302020-12-04T18:09:19+5:30

Next

मिस्र की फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी का इंस्टाग्राम अक्सर खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचती हैं...

...लेकिन इस बार उन्होंने मिस्र के प्राचीन पिरामिड के सामने हॉट फोटोशूट करवाकर बवाल मचा दिया है।

ये फोटोशूट मिस्र के पिरामिड के सामने सालों पुरानी पोशाक पहनकर करवाया गया...

जिसके बाद विवाद बढ़ा और सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए फोटोग्राफर को गिरफ्तार भी कर लिया।

इन तस्वीरों में सलमा अल-शिमी मिस्र के प्राचीन परिधान में नजर आ रही हैं।

बता दें कि ये फोटोशूट जहां करवाया गया है, उस जगह को विश्व धरोहर का दर्जा हासिल है।

इस स्थिति में बिना इजाजत इस फोटोशूट करना मॉडल और फोटोग्राफर को भारी पड़ गया।

दुनिया के साथ-साथ मिस्र में ये पिरामिड लोगों की भावनाओं से जुड़े हैं।

ये फोटोशूट जहां पर किया गया है वो सक्कारा का विशाल कब्रिस्तान है जिसका इतिहास लगभग 3 हज़ार साल पुराना बताया जाता है।

कहा जाता है कि यहां पर राजा दजोसेर के लिए पिरामिड का निर्माण हुआ था जो तीसरे राजवंश का हिस्सा थे।

इस राजा ने लगभग 20 साल तक शासन किया। ऐसे में यहां पर बोल्ड तस्वीरों पर बवाल खड़ा हो गया है।