कड़कड़ाती ठंड में मौनी रॉय का स्विमिंग पूल में दिखा ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 1, 2021 05:08 PM2021-02-01T17:08:04+5:302021-02-01T17:14:17+5:30

Next

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी रॉय अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय दिलकश अंदाज में स्विमिंग पूल में आराम फरमाती नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

मौनी रॉय एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। मौनी रॉय कॉलेज के दिनों में एक कोरियोग्राफर के रूप में काम करती थीं।

मौनी रॉय ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से अंग्रेजी ऑनर्स और जन संचार कोर्स किया, उसके बाद वो टीवी की दुनिया में आ गयी।

मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहू थी से की।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 15.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।