लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ऐसे करेगा आपके बच्चों पर निगरानी, इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा लेकर आ रहा है कुछ नये टूल, पढ़ें पूरी खबर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 27, 2023 18:13 IST

Open in App
1 / 5
इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा अपने मंचों पर अभिभावकों की निगरानी वाले कुछ नये टूल और निजता संबंधी विशेषताएं जोड़ रही है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया कंपनियां किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर जांच-पड़ताल के दायरे में आ रही हैं और वे बच्चों पर निगरानी के नये तरीके अपना रही हैं।
2 / 5
इनमें अनेक निगरानी विशेषताओं को अपनाने के लिए बच्चों और उनके माता-पिता की स्वीकृति जरूरी है और इस कारण से सवाल उठ रहे हैं कि ये कितने कारगर हैं। उदाहरण के लिए इंस्टाग्राम पर बच्चे अब किसी को ब्लॉक करेंगे तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य है कि बच्चों के माता-पिता उनके खातों पर नजर रख सकें।
3 / 5
अगर बच्चे इस विशेषता को अपनाते हैं तो नयी प्रणाली के तहत उनके माता-पिता सोशल मीडिया के उपयोग की समय-सीमा तय कर सकते हैं, देख सकते हैं कि उनके बच्चे किसे फॉलो कर रहे हैं और कौन उन्हें फॉलो कर रहा है। उन्हें यह भी जानकारी मिलती है कि बच्चे इंस्टाग्राम पर कितना वक्त बिता रहे हैं। हालांकि, इसके जरिये माता-पिता बच्चों के संदेशों की विषयवस्तु नहीं जान सकते।
4 / 5
इंस्टाग्राम ने पिछले साल माता-पिता की निगरानी वाली नयी विशेषता को जोड़ा था। मेटा ने इस बारे में कोई आंकड़ा नहीं बताया है कि अब तक कितने किशोरवय बच्चों ने इस प्रणाली को अपनाया है। इस तरह की निगरानी की व्यवस्था में माता-पिता जान सकते हैं कि उनके बच्चे के कितने ऐसे दोस्त हैं जिन्हें वह समान रूप से फॉलो करता है। ऐसे में जब बच्चे को ऐसा कोई फॉलो कर रहा है जिसे उसका कोई दोस्त फॉलो नहीं करता तो अभिभावकों को सचेत किया जा सकता है कि बच्चा उस व्यक्ति को वास्तविक जीवन में नहीं जानता होगा।
5 / 5
मेटा के अनुसार, ‘‘इससे अभिभावकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके बच्चे इन खातों के बारे में कितना जानते हैं।’’ अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि इस बात के पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं कि सोशल मीडिया बच्चों तथा किशोरों के लिए सुरक्षित है। उन्होंने आईटी कंपनियों से बच्चों को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा था।
टॅग्स :मेटाइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की