लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: February 28, 2022 06:40 IST

Open in App
1 / 6
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत 1 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। आइए जानते हैं भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए
2 / 6
बेलपत्र: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि, समुद्र मंथन के समय हलाहल के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें बेलपत्र और जल चढ़ाया गया था। तभी से शिवजी पर जल और बेलपत्र चढ़ाने की प्रथा चल पड़ी।
3 / 6
भांग: कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने हलाहल विष धारण किया तो विष का तेज गर्म था कि उसे ठंडा करने के लिए उन्हें भांग का सेवन कराया गया था। इसलिए मान्यता है कि भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भांग के पत्ते पीसकर दूध या जल में घोलकर भगवान का अभिषेक करने से रोग दोष से मुक्ति मिलती है।
4 / 6
धतूरा: महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में भोलेनाथ को धतूरा जरूर चढ़ाना चाहिए। भगवना शिव के सिर में चढ़े विष के प्रभाव को कम करने के लिए धतूरा अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि धतूरा अर्पित करने से शत्रुओं का भय दूर हो जाता है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
5 / 6
पंचामृत: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर को पंचामृत से अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से मनोकामना पूरी होती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
6 / 6
गन्ने का रस: महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक गन्‍ने के रस से भी किया जाता है। मान्‍यता है कि गन्‍ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से मां लक्ष्‍मी बेहद प्रसन्‍न होती हैं और आपके घर की दरिद्रता भी दूर होती है।
टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल