Krishna Janmashtami 2023 Upay: इस बार जन्माष्टमी के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये 4 काम

By रुस्तम राणा | Published: September 3, 2023 06:24 PM2023-09-03T18:24:09+5:302023-09-04T15:07:02+5:30

Next

इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व 6-7 सितंबर को मनाया जा रहा है। लगभग पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मथुरा-बरसाना समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी के मौके पर उत्सव होता है तो वहीं महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे-

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पूजा में एक पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रखना चाहिए। कहते हैं इससे कभी दरिद्रता नहीं आती। धन में बढ़ोतरी होती है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की आराधना करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। इस दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लेकर आएं। इसके बाद कान्हा के साथ इनकी भी विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इससे संतान सुख प्राप्त होता है।

ऐसी मान्यता है कि जो कोई भक्त जन्माष्टमी के दिन सच्चे मन से बाल गोपाल की आराधना करता है उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो कोई नौकरी में तरक्की पाना चाहता है उसे इस दिन 7 कन्याओं को खीर या सफेद मिठाएं बांटना चाहिए। ये उपाय जन्माष्टमी के बाद लगातार पांच शुक्रवार तक करना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है और न ही लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि करता है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।