लाइव न्यूज़ :

दिवाली 2022: धनवान बनने के लिए इस दिवाली करें इन 5 में से करें कोई एक काम, कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2022 14:51 IST

Open in App
1 / 7
दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार सुख-समद्धि, धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। देश और दुनियाभर में दिवाली पर्व व्यापक रूप से मनाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल दिवाली पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। घरों को दीपों से रौशन किया जाता है। मान्यता है कि दिवाली की रात कुछ विशेष उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए बेहद कारगर माने जाते हैं। इस दिवाली आप ये उपाय कर अपनी भाग्य को चमका सकते हैं।
2 / 7
दिवाली में होने वाली शाम की पूजा में मां लक्ष्मी को कुमकुम अर्पित करें और धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष गुलाब की खुशबू वाली अगरबत्ती जलाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे धन की प्राप्ति का मार्ग खुलेगा।
3 / 7
दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद नौ गोमती चक्र उस जगह पर रखें जहां अपने पैसे और कीमती सामान रखते हों। इससे आपके घर में साल भर समृद्धि रहेगी। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पैसों की कोई कमी नहीं होगी।
4 / 7
दिवाली पूजा के बाद किसी जरूरतमंद या किसी गरीब को भर पेट खाना खिलाएं। इससे आपके जीवन में धन और वैभव में आएगा और धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
5 / 7
यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन पैदा हो रही है तो इस दिवाली लक्ष्मी पूजन के बाद उनकी प्रतिमा पर थोड़ी सी चने की दाल छिड़के। बाद में उन सभी दानों को पीपल के पेड़ पर समर्पित करें। इससे आपका वह कार्य सफलता हो जाएगा।
6 / 7
दिवाली की रात साबुत फिटकरी का एक टुकड़ा अपने घर के चारों ओर घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उसे उत्तर की दिशा की तरफ फेंक दें। इससे धन लाभ में वृद्धि होगी।
7 / 7
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स