Aaj Ka Rashifal 28 September 2022: आज निजी जीवन में आएंगी खुशियां, लंबे समय से रुका हुआ कार्य होगा पूरा

By रुस्तम राणा | Published: September 28, 2022 06:42 AM2022-09-28T06:42:41+5:302022-09-28T06:42:41+5:30

Next

मेष: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। कॉलेज विद्यार्थियों को आज नवीन ज्ञान की प्राप्ति होगी। गुरुजनों का सम्मान करें।

वृषभ: आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी तरह का उपहार मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन: आज दांपत्य जीवन आनंदित रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक भी हो सकती है। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क: आज आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। अधिक काम के दबाव में गलती करने की संभावना अधिक होगी। शत्रु आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह: आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्य जीवन में समस्याएं कम होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें।

कन्या: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। निजी जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

तुला: आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। 

वृश्चिक: आज आपको राहत महसूस होगी। आज आपकी प्रतिभा को सम्मान प्राप्त होगा। सहकर्मी, बॉस और सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। 

धनु: निजी जीवन में खुशी का वातावरण देखने को मिल सकता है। किसी सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

मकर: आज आपके घर में खुशियां आ सकती हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में चुनौतियों भी आ सकती है।

मीन: आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।