Cristiano Ronaldo: सऊदी क्लब अल नासर पहुंचे रोनाल्डो, चैंपियंस लीग में 140 गोल, 2025 तक 1700 करोड़ में करार, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 31, 2022 09:52 PM2022-12-31T21:52:31+5:302022-12-31T21:55:12+5:30

Next

अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के विश्व कप जीतने के दो सप्ताह बाद ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ करार कर लिया है जिससे एलीट क्लब फुटबॉल में उनका कैरियर खत्म माना जा रहा है।

पांच बार के बलोन डिओर विजेता रोनाल्डो का करार 2025 तक का है।

पिछले महीने मैनचेस्टर युनाइटेड ने उनका अनुबंध खत्म कर दिया था।

रोनाल्डो ने कहा ,‘मैं खुशकिस्मत हूं कि यूरोपीय फुटबॉल में सब कुछ जीत लिया है। अब अपना अनुभव एशिया में बांटने का समय है।’

अल नासर ने इस अनुबंध को ऐतिहासिक बताया। रोनाल्डो अपने कैरियर में पहली बार यूरोप से बाहर खेलेंगे।

मीडिया रपटों के अनुसार पुर्तगाल के 37 वर्षीय स्ट्राइकर रोनाल्डो को इससे करोड़ डॉलर सालाना कमाई हो सकती है।

चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड आगे नहीं बढ़ा सकेंगे। उनके अभी 140 गोल हैं जबकि मेस्सी के 129 गोल है।